वाराणसी, सितम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर की विभिन्न कॉलोनियों के हजारों परिवार इन दिनों 'काला पानी' की सजा काट रहे हैं। कॉलोनियों में बारिश का कई दिनों से सीवरेज एवं कचरा के मेल से काला एवं बदबूदार हो गया है। पानी से घिरे सैकड़ो मकानों के बाशिंदे गंदे पानी को अंडमान के काला पानी की सजा से कमतर नहीं मान रहे। गंगा-वरुणा से दूर इलाकों बसी कॉलोनियों के मकानों में पानी भरा है, कई लेन भी डूबी हुई हैं। जलनिकासी का इंतजाम शून्य है। हर दिन भारी तनाव में गुजर रहा है। सुसुवाही वार्ड में गणेशपुरी, कंदवा में नीलकंठपुरम के अलावा बड़ी गैबी आदि मोहल्लों में सीवर ओवरफ्लो से स्थिति नारकीय हो गई है। आलीशान मकानों में रहने वाले पलायन पर विचार कर रहे हैं क्योंकि उनका घर से बाहर निकलना कठिन है और घरों में रहने का मतलब बीमार होना है। ...