वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: ​वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में स्थित एक कैफे संचालक को अज्ञात नंबरों और सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और अश्लील ऑडियो-वीडियो क्लिप वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी सुभाष कामत वर्तमान में काशी विद्यापीठ रोड स्थित रुद्रा अपार्टमेंट में रहते हैं। दशाश्वमेध प्लाजा में कैफे का संचालन करते हैं। सात जुलाई की रात लगभग 1:30 बजे एक मोबाइल नंबर से उनके व्हाट्सएप पर एक ऑडियो क्लिप भेजी गई। इसके बाद आठ जुलाई की दोपहर में उसी नंबर से एक और क्लिप भेजी गई। इन ऑडियो क्लिप्स में पीड़ित और अन्य दो के रिश्तों को लेकर बेहद अश्लील और अभद्र बातें कही गईं।​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...