वाराणसी, जुलाई 26 -- Varanasi News: चौबेपुर। वाराणसी-गाजीपुर हाइवे के कैथी टोल प्लाजा पर बंदरों का आतंक बढ़ने से दहशत है। शुक्रवार और शनिवार को बंदरों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों समेत एक दर्जन लोगों को काट लिया। टोल प्लाजा कर्मचारी आशीष पांडे, राघवेंद्र यादव, सत्यप्रकाश सिसोदिया और संजीव गुप्त समेत कई लोग घायल हो गए। उनका इलाज सैदपुर पीएचसी में कराया गया। प्रबंधक प्रवीण कौशिक ने बताया कि बंदर दिनभर टोल प्लाजा परिसर में डेरा जमाए रहते हैं। वाहनों में बैठे लोगों पर झपट्टा मारकर उन्हें काट लेते हैं। वन विभाग से मांग की गई कि वह बंदरों को पकड़कर अन्यत्र छोड़े। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: आधा दर्जन लोगों को बंदर ने काटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...