वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 से गुरुवार को जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने दो शातिर चोरों को पकड़ा। इनमें शामिल जौनपुर के जलालपुर निवासी संदीप यादव उर्फ रिंकू यादव के खिलाफ एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज है। गैंगस्टर में भी कार्रवाई हो चुकी है। इनके पास से मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर रजोल नागर के अनुसार संदीप यादव के साथ गिरफ्तार गोविंद मौर्या के खिलाफ भी जीआरपी थाने में दो मुकदमे दर्ज है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: जीआरपी ने पकड़े तीन चोर, 25 हजार का माल बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...