वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी। जीआरपी कैंट ने सोमवार को स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 9 से 24 कछुओं के साथ तस्कर को दबोचा है। देर शाम पूछताछ के बाद कछुओं और तस्करों को वन विभाग को सौंप दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर रजौल नागर के मुताबिक अमेठी के जगदीशपुर निवासी मोनू कंजड़ उतरेटिया (लखनऊ) जंक्शन पर कुंभा एक्सप्रेस में दो बोरों में कछुओं को भरकर चढ़ा। वह कछुओं को कपड़े में बांधकर बोरियों में भर रखा था। तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की तस्करी के लिए कछुओं को ले जा रहा है। प्लेटफार्म पर ट्रेन पहुंचते ही आरपीएफ जवानों की मदद से तस्कर को दबोच लिया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक 24 कछुओं में 25-25 किलो के छह और दो से आठ किलो के 18 थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...