वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: वाराणसी। सिगरा थाने की एंटी रोमियो टीम ने गुरुवार को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने सिविल ड्रेस में अभियान चलाया। इसमें महिलाओं से अभद्रता में चौबेपुर के रजवाणी निवासी अवनीश पांडेय, मिर्जापुर के सेमरी मगरही (कछवां) निवासी संदीप यादव को गिरफ्तार किया गया। जबकि लल्लापुरा, औरंगाबाद, दुर्गाकुंड, बिहार के सासाराम, आजमगढ़ के भोरनाथ, गाजीपुर के कासिमाबाद निवासी आठ युवकों को माफी नामा लिखवाकर छोड़ा गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक काजोल सिंह, डाली साहू, कांस्टेबल काजल, मंदाकिनी, अभिषेक शर्मा, अभिषेक थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...