Varanasi News: केरल के युवाओं का वीसी ने किया सम्मान
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। युवा संगम कार्यक्रम के लिए केरल से आए युवाओं के दल से मंगलवार को बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी से मुलाकात की। केंद्रीय कार्यालय स्थित समिति कक्ष में आयोजित समापन समारोह में कुलपति ने सभी युवाओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए। बीएचयू प्रवास और प्रदेश भ्रमण के उनके अनुभव भी जाने। प्रो.चतुर्वेदी ने 'युवा संगम' को राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को समझने का अवसर प्रदान करने वाले ऐसे कार्यक्रम आपसी सहयोग, सद्भाव और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को मजबूत करते हैं। 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के प्रदेश नोडल अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.