Varanasi News: केंद्रीय देवदीपावली महासभा के अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। गोलघर (मैदागिन) स्थित पराड़कर स्मृति भवन में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें केंद्रीय देव दीपावली समिति के अध्यक्ष वागीशदत्त मिश्रा के निधन पर शोक जताया गया। श्रद्धांजलि सभा में अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी, नारायण गुरु, नरेंद्र पांडेय, किशोरी रमन दुबे, कन्हैया त्रिपाठी, राजनाथ तिवारी आदि थे। वहीं, देव दीपावली का नेतृत्व और प्रशासनिक कार्य केंद्रीय देव दीपावली समिति के संस्थापक नारायण गुरु करेंगे। इसका अनुमोदन संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो.विश्वेश्वरनाथ मिश्र, प्रख्यात ज्योतिषाचार्य चंद्रमौली उपाध्याय ने किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पुष्कर तालाब पर स्व. वागीश मिश्र की याद में जलाए दीप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.