Varanasi News: कृषि छात्रों को दीक्षारंभ में मिला सफल करियर का मंत्र
वाराणसी, अगस्त 1 -- Varanasi News: वाराणसी। यूपी कॉलेज के कृषि संकाय में प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय 'दीक्षारंभ' कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को समापन सत्र के मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर ऐंड डेवलपमेंट के संकायाध्यक्ष और पूर्व छात्र प्रो. अवनीश प्रकाश सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी। डॉ. संध्या द्विवेदी ने ई-लाइब्रेरी, डेलनेट और इन्फ्लिबनेट सहित डिजिटल संसाधनों की जानकारी दी। प्रो. अंजू सिंह ने राजर्षि कल्चरल क्लब की गतिविधियों से परिचित कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कृषि प्रक्षेत्र, डेयरी, कृषि अभियंत्रण, उद्यानिकी एवं मधुमक्खी पालन इका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.