Varanasi News: कुरु गांव में क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, नई मूर्ति लगवाई
वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के कुरु में पॉलिटेक्निक के पास स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना प्राप्त होते ही थाना कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके उपरांत सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब वीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। उधर, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन भारती ने प्रधान पर जाति सूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। थाना कपसेठी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में बताया कि शुक्रवार को गांव में बातचीत के दौरान राजू तिवारी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और विवाद करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.