वाराणसी, अक्टूबर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। महमूरगंज के रानीपुर की दीपामाला सिंह ने पड़ोस में घूमने वाली कुतिया के साथ घिनौनी करतूत पर भेलूपुर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बजरडीहा जक्खा निवासी भगनदास नामक युवक उनके पड़ोस में रहने वाली कुतिया के साथ दरिंदगी करता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर से 6 अक्तूबर के बीच उन्होंने घटना देखी और वीडियो भी बनाया है। बताया कि आरोपी कुतिया के साथ अमानवीय व्यवहार करता है। वह अक्सर ही कुतिया को पकड़कर घिनौना काम करता है। मारपीट भी करता है इससे बेजुबान अपंग हो गई है। लोगों के मना करने पर मनबढ़ मारपीट पर उतारू हो जाता है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और किसी जानवर को अपंग करने की धाराओं में आरोपी पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...