वाराणसी, जुलाई 18 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी)। पिंडरा उपकेंद्र के धौकलगंज फीडर से निर्बाध बिजली नहीं मिलने और लो वोल्टेज की भी समस्या की व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता से शिकायत की है। कुआर बाजार के व्यापारी शुभम जायसवाल, अरविंद जायसवाल ने बताया कि 15-20 दिनों से लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक लो वोल्टेज के चलते पंखा-कूलर, फ्रिज, इन्वर्टर कुछ भी नहीं चल पाता है। दिन में 8 से 10 बार कटौती हो रही है। कभी 10 मिनट तो कभी 2-3 घंटे तक बिजली गायब रहती है। जेई से कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...