Varanasi News: किसी की माथा पच्ची, किसी की पौ बारह
वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शहर के दुर्गा पूजा पंडलों में सोमवार को दोपहर का समय पूजन-अनुष्ठान और भोग प्रसाद ग्रहण करने-कराने में बीता जबकि शाम ढलते ही नजारा बिल्कुल बदल गया। दिन के वक्त हाथों में भोग प्रसाद परोस रहे महिला-पुरुष ठेठ बांग्ला शैली के परिधानों में सजधर कर पूजा पंडाल की रौनक बढ़ाते दिखे। जिन्हें सिर्फ बहुरंगी दुर्गोत्सव में शरीक होकर अपना मनपसंद उत्सवी रंग संजों लेने हैं, उनकी भी पूरी तैयारी दिखी। इंद्रधनुषी विद्युत सज्जा, कलात्मकता के अप्रतिम उदाहरण पूजा पंडाल, इनमें प्रतिष्ठित प्रयोगधर्मी प्रतिमाएं-ये सब कुछ स्मृतियों में सहेज लेने की तैयारी के साथ हर वय के लोग शाम ढलते ही मेला देखने घरों-होटलों से निकले। सभी पूजा पंडाल नर-नारियों और बच्चों से गुलजार रहे। हर ओर लोगों का रेला दिखाई पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.