वाराणसी, अक्टूबर 17 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। चक्रपानपुर (बरमपर) गांव में गुरुवार रात करंट की चपेट में आने से मृत किसान बबलू बिंद (40) के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सविता समेत अन्य परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच नोकझोक भी हुई। दरोगा पवन यादव और कांस्टेबल अखिलेश तिवारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मृतक की पत्नी सविता बिंद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के विष्णु और उसके बेटे राजकुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।उल्लेखनीय है कि बबलू गुरुवार रात अपने सब्जी के खेत में सिंचा...