वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी)। मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों ने शुक्रवार को बैरवन में बैठक कर वीडीए के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई। कहा कि किसान राजनीति से अलग होकर वैधानिक लड़ाई लड़ेंगे। अगर पुनः कोई व्यवधान पैदा किया गया तो इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ऐलान किया है कि सौ किसान एकसाथ जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन करेंगे। इस मौके पर किसान नेता विनय शंकर राय 'मुन्ना', अधिवक्ता उदय पटेल, मेवा पटेल, लाल बिहारी पटेल, विजय नारायण वर्मा, मेवालाल, राहुल पटेल, रतन पटेल, भोलानाथ, कन्हैया पटेल, राम किशुन, बिरजू, संतोष, विकास, श्यामलाल, पप्पू पटेल, महेंद्र, सुरेंद्र, रामजी भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...