वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बेनियाबाग क्षेत्र में रविवार दोपहर 14 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मोटर मैकेनिक को गिरफ्तार किया गया। क्षेत्र में उक्त किशोरी सामुदायिक शौचालय की ओर गई थी। घात लगाए मोटर मैकेनिक ने उसे अंदर खींच लिया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ उसकी पिटाई की। बड़ी पियरी चौकी प्रभारी विकास मिश्र ने देहुली गली (दशाश्वमेध) निवासी आरोपी 45 वर्षीय दुलारे अंसारी को पकड़ लिया। चौक पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...