Varanasi News: किशोरवय वेदोपासकों का किया गया सम्मान
वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में चल रहे श्रीशुक्ल यजुर्वेद माध्यन्दिन शाखा के कंठस्थ दंडक्रम पारायण में साधनारत दो युवा वेदोपासकों का शुक्रवार को विशेष सम्मान किया गया। कुमार स्वामी मठ की ओर से गौरी केदारेश्वर महादेव के मुख्य अर्चक पं.धुलीपाल्ला नारायण शास्त्री महाराज ने 18 वर्षीय वेदोपासक अद्वैत शैलेंद्र काकड़े एवं 13 वर्षीय वेदोपासक समर्थ शैलेंद्र काकड़े को बाबा गौरी केदारेश्वर महादेव का स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
दो युवा वेदोपासकों का सम्मान पं.धुलीपाल्ला नारायण शास्त्री ने कहा कि इतनी कम आयु में दोनों युवा वेदोपासकों द्वारा कठिन वैदिक पारायण की साधना करना काशी के लिए गौरव का विषय है। काशी सदियों से वेद, शास्त्र, संस्कृत और सनातन वैदिक परंपरा की साधना का प्रमुख केंद्र रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.