Varanasi News: किन्नरों पर गहने लेकर भागने का आरोप
वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: सारनाथ। भैंसौड़ी गांव (सारनाथ) में गुरुवार को मां-बेटी को भ्रमित कर गहने लेकर भागने का मामला सामने आया है। चार किन्नर घर में घुसे और नया मकान बनने की बात कहते हुए बधाई मांगने लगे। मना करने पर गुमराह कर गहने और नगदी लेकर भाग गए। बबलू यादव ने गांव से बाहर मां शारदा जूनियर हाईस्कूल के पीछे नया मकान बनवाया है। घर पर उनकी पत्नी मंजू देवी और बेटी ममता थी। मंजू ने पुलिस को बताया कि घर में चार किन्नर घुसीं। नया मकान बनाने पर नेग मांगने लगे। मना करने पर भ्रमित कर झुमका और मंगलसूत्र, चेन और नगदी लेकर भाग निकले। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। मंजू ने बताया कि सभी बोलेरो से आई थीं। घटना को अंजाम देने के दौरान बोलेरो स्टार्ट थी। उसमें कुछ युवक बैठे थे। मंजू का पुत्र अजय कुमार यादव भारतीय नौसेना में है। पति बबल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.