वाराणसी, अगस्त 20 -- Varanasi News: वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के पास चंदन टीका लगाने वाले तीन लोगों के बीच विवाद और मारपीट पर चौक पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा के मुताबिक 20 अगस्त को गेट नंबर चार के पास कुछ लोग श्रद्धालुओं को चंदन टीका लगाने को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और तीनों मारपीट पर आमादा हो गए। मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। स्थिति बिगड़ने और मंदिर क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों में अजय दूबे (58) निवासी छित्तपुर, सिगरा, हरिओम पांडेय (19) निवासी ब्रह्मनाल और राजेश पांडेय निवासी ब्...