Varanasi News: काशी वंदन में बाल कलाकारों की धूम
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी वंदन सांस्कृतिक संध्या में नमो घाट पर शिल्पा संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। बुधवार के कार्यक्रम में मनन झुनझुनवाला ने 'शिव कैलाशों के वासी...' भजन से शुभारंभ किया। अप्रमिति गुप्ता ने कीबोर्ड पर राग तोड़ी की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने सराहा। वेदिका राय ने राग वृन्दावनी सारंग, विविक्ता मिश्रा ने राग भूपाली, शिशिर नागर ने तराना, आर्या सेठ ने राधा गोरी-गोरी, अयति भार्गव ने हे शशि शेखर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान महाविद्यालय की निर्देशिका शिल्पा गांगुली, सचिव ऋतु सिंह आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.