वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश ने काशी को हिल स्टेशन जैसा अहसास करा दिया है। पारे में लगातार गिरावट और बारिश के साथ तेज हवा का क्रम बने रहने से काफी सिहरन भी महसूस हुई। यह भी पढ़ें- बारिश के तेवर हुए तेज, जनजीवन रहा अस्त-व्यस्तबारिश के कारण मौसम शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन में लगभग 67 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली और 40.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदबाव के क्षेत्र के कारण पिछले तीन दिनों से अनवरत बारिश हो रही है। शनिवार को भी सुबह से देर रात तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव का असर, तीन दिन बाद आज छटेंगे बादलजलभराव की समस्या दोपहर में करीब 1:30 बजे अचानक काफी...