वाराणसी, नवम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का 88वां जन्मदिन रविवार को कैंटोनमेंट स्थित होटल मिडास में वैदिक मंत्रोच्चार एवं सरस्वती वंदना के बीच मनाया गया। पुष्पमाला, अंगवस्त्रम् एवं तिलक लगाकर मिश्र जी का स्वागत किया गया। विद्वानों ने स्वस्तिवाचन कर दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि कलराज मिश्र का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निष्ठा, सादगी और भारतीय संस्कृति के संरक्षण को समर्पित रहा है। पूर्व राज्यपाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि काशी का स्नेह ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इस मौके पर अखिल भारतीय मनीषी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विद्यासागर पाण्डेय, हरीश, शशि प्रकाश मिश्र, वीरेंदर त्रिपाठी, अजय दि्वेदी, नीरज चौबे, जय प्रकाश तिवारी, वैभव राय, बृजनन्दन ...