वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भेलूपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को 'एक शाम प्रभु के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मानस्तंभ की प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक, विशिष्ट मंत्र शांतिधारा और धर्मसभा हुई। मुनि धर्मसागर महाराज ने कहा कि पांच वर्ष बाद यह अवसर प्राप्त हो रहा है। कुछ लोग आज उपस्थित नहीं होंगे। आगे कौन रहेगा- नहीं कह सकते हैं। मानस्तंभ सभी जगह देखे जाते हैं। इसमें भगवान का विस्तारित रूप दिखता है। इसके माध्यम से सबको दर्शन मिलता है। अनादि काल के बंधन क्षीण हो जाते हैं। मुनि भाव सागर महाराज ने कहा कि महापुरुषों के सामने विघ्न बाधा आती है तो वे अभिषेक कराते हैं। चतुर्मुखी प्रतिमाओं की महिमा अपरंपार है। दिगंबर जैन समाज के उपाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि मानस्तंभ का अभिषेक काशी में ...