Varanasi News: काशी में आज से जुटेंगे देश-विदेश के 50 चित्रकार
वाराणसी, अक्टूबर 31 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय चित्रकला एवं छायाचित्र शिविर लगेगा। गंगा महासभा एवं ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों के साथ मॉरीशस, श्रीलंका और बांग्लादेश के कलाकारों सहित कुल 50 चित्रकार प्रतिभाग करेंगे। पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री श्याम शर्मा एवं पद्मश्री अद्वैत गणनायक विश्वनाथ धाम के सामने ललिता घाट पर शिविर का 31 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे उद्घाटन करेंगे। कला शिविर का विषय 'राम, कृष्ण और शिव की पावन भूमि उत्तर प्रदेश : धरोहर संरक्षण एवं संवर्धन' है। इसके अंतर्गत देश-विदेश के कलाकार तीन दिनों तक काशी की सांस्कृतिक चेतना, उत्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.