Varanasi News: काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत पर बने कार्यक्रम
वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। आकाशवाणी नई दिल्ली के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने गुरुवार को महमूरगंज केंद्र का दौरा किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुधारने, श्रोता बढ़ाने, राजस्व संवर्द्धन और प्रसारण सेवा अधिक प्रभावी-जनोपयोगी बनाने पर मंथन किया गया। महानिदेशक ने काशी की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप कार्यक्रम और प्रसारण पर जोर दिया। कहा कि आकाशवाणी के कार्यक्रमों के माध्यम से समसामयिक विषय प्रभावी ढंग से जनसामान्य तक पहुंचाने का उपक्रम हो। स्थानीय संस्कृति, परंपराएं और लोककलाएं प्रोत्साहित की जाएं। उन्होंने आकाशवाणी परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: महानिदेशक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.