वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कला प्रकाश की तरफ से अस्सी स्थित एक होटल में मंगलवार शाम युवा कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए 'आरोह' शृंखला के सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पं. रबिन्द्र नारायण गोस्वामी और पं. कन्हैयालाल मिश्र ने कलाकारों का स्वागत किया। पहली प्रस्तुति में बनारस घराने के युवा सितार वादक शिवांग मिश्र ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। राग पूरिया कल्याण के साथ शिवांग ने कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। आलाप प्रस्तुत कर झपताल मध्यलय एवं द्रुत तीन ताल की बंदिशों की सुन्दर प्रस्तुति दी। इसके बाद आपने राग बिहाग में तीनताल की रचना प्रस्तुत की। समापन राग मिश्र खमाज में धुन के साथ किया। तबले पर गौरव चक्रवर्ती ने संगत की। धन्यवाद शशांक नारायण सिंह और संयोजन डॉ आशीष जायसवाल ने किया। कार्यक्र...