वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने देर शाम जारी विज्ञप्ति में बताया कि काशीवासियों के लिए वर्ष 2024 में द्वार संख्या 4 बी को काशी द्वार बनाया गया था। इस द्वार से सुबह 4 से 5 एवं सायं 4 से 5 काशीवासियों को दर्शन की सुविधा दी जाती है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब यह द्वार पूरे दिन खुला रहेगा। अब काशीवासी प्रातः 4.15 बजे से रात्रि 10.45 तक इस द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। यह सुविधा विशेष तिथियों एवं पर्व दिवस पर लागू नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...