वाराणसी, नवम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी, अयोध्या और मथुरा में पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के आफिशियल ई-मेल आईडी, विभिन्न संस्थानों को संदेश भेजकर सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों में बम धमाके की धमकी दी गई। बुधवार दोपहर बाद भेजे ई-मेल के बाद वाराणसी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि वाराणसी में पहले से अलर्ट है। पुलिस आयुक्त, नगर निगम, बीएचयू के अलावा अन्य प्रशासनिक अफसरों, अन्य सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के ई-मेल पर अनजान आईडी से धमकी भरा संदेश आया। इसमें 8 नवंबर यानी दीपावली तक स्कूलों, मंदिरों या सार्वजनिक स्थलों पर धमाके की चेतावनी दी गई है। मेल में अयोध्या, वाराणसी और मथुरा को निशाना बनाने की बात कही गई है। वाराणसी में पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी ...