वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। प्राचीन काली मठ में तीन दिवसीय संगीत महोत्सव की द्वितीय निशा में गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी का प्रवाह हुआ। पूर्वांचल ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखने वाले कलाकारों ने मां के दरबार में सोमवार को हाजिरी लगाई। दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत वाद्यवृंद से हुई। काशी: सोल ऑफ म्यूजिक के कलाकार प्रसिद्ध तबला वादक पंकज राय के नेतृत्व में डॉ.सनिश ज्ञावली ने बांसुरी, डॉ.सर्वोत्तम मिश्रा ने सितार, डॉ. संदीप केवले ने पखावज वादन किया। शुरुआत राग हेमंत में आलाप से हुई। इसके बाद जोड़ और झाला बजाया। झपताल 10 मात्रा के साथ सुमधुर धुनों की प्रस्तुति दी। गीतकार कन्हैया दुबे 'केडी: के संयोजन और संचालन में हुए आयोजन में पं.रविशंकर मिश्र एवं डॉ.ममता टंडन ने कथक की बारीकियों को दर्शाते हुए देवी ...