Varanasi News: काली मंदिर के पास पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद
वाराणसी, सितम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी। पाण्डेयपुर काली माता मंदिर के पास शनिवार को जल निगम की पेयजल पाइप लाइन फट गई। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। साथ ही जलजमाव होने से सड़क खराब हो रही है। स्थानीय दुकानदार कन्हैया चौरसिया, संजय कनौजिया, गांधी माली, सूरज पटेल, जयराम पाल ने बताया कि शाम चार बजे पेयजल सप्लाई चालू होने के कुछ देर बाद पाइप फट गई। लोगों ने पाण्डेयपुर जलकल के कैंप कार्यालय पर फोन कर जलापूर्ति बंद करा दी। बताया कि एक माह से पाइप लाइन में लीकेज थी लेकिन उस पर किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ी। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: पानी मिला नहीं, सड़कों पर चलना भी हुआ दूभर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.