वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: पिंडरा, संवाद। फूलपुर क्षेत्र में रविवार शाम बहुतरा पुल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से 37 वर्षीय वारिस अली की मौत हो गई। वह टेंपो में सवार थे। हादसे में चालक साजू घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मछलीशहर (जौनपुर) निवासी वारिस अली रविवार शाम टेंपो से घर लौट रहे थे। बहुतरा पुल के पास तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वारिस अली को संभलने का मौका ही नहीं मिला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घायल चालक साजू अस्पताल में भर्ती है। उधर, वारिस अली के भाई आबिद अली ने सोमवार को फूलपुर थाने में केस दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: कार की टक्कर से युवक की मौत यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, परिवार में मातम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...