वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लोकसभा चुनाव-2024 की आचार संहिता लागू रहने के दौरान टेंडर निकालने के प्रकरण का सीएम कार्यालय के संज्ञान लेने से पूर्वांचल डिस्कॉम में हड़कंप मचा है। सिविल विभाग के अभियंताओं ने अपने को बचाने के लिए पैराकारी शुरू कर दी है। अंदरखाने में चर्चा है कि 'हिन्दुस्तान' में खबर छपने के बाद शनिवार की छुट्टी के दिन भी अभियंताओं ने गुप्त स्थान पर बैठक की। लंबी बैठक में सरकारी दस्तावेज में फेरबदल करने का प्रयास किया गया। जांच समिति पर दबाव भी बनवाया जा रहा है। हालांकि, जांच समिति की कार्यशौली पहले से ही सवालों के घेरे में है। क्योंकि, पांच महीना बाद भी समिति की जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी। हैरानी की बात है कि समिति ने आरोपी अभियंताओं को अब तक आरोप पत्र भी जारी नहीं किया है। जबकि, समिति को 1...