Varanasi News: कस्तूरी रियल एस्टेट पर 28.81 लाख की धोखाधड़ी का केस
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कस्तूरी रियल एस्टेट के खिलाफ एक और केस कैंट थाने में दर्ज किया गया है। लोहता के मल्होत्रा नगर कॉलोनी (चुरामनपुर) निवासी शशिकांत राय ने जमीन दिलाने के नाम पर 28.81 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। कंपनी के डायरेक्टर गौरव गुप्ता और उसकी मां कस्तूरी देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शशिकांत राय के मुताबिक वह वाराणसी में मकान बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनके मित्र मुन्नीलाल यादव ने गौरव गुप्ता से मुलाकात कराई। गौरव ने खुद को बड़ा रियल एस्टेट कारोबारी बताते हुए पहड़िया स्थित अमनपुरी कॉलोनी में जमीन दिखाई। उसने जमीन को अपनी मां कस्तूरी देवी के नाम बताया। आरोप है कि उन्होंने जमीन के कागजात और खतौनी की जांच कराने की बात कही, लेकिन गौरव ने जांच की जरूरत नहीं होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.