Varanasi News: कस्तूरी रियल एस्टेट पर दो और मुकदमे दर्ज
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। जिले के सिपाहियों को मकान एवं फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाली कस्तूरी रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर समेत चार पर दो और मुकदमे दर्ज हुए हैं। कैंट थाने में पहले से ही इस पर छह मुकदमे दर्ज हैं। कैंट थाने में तैनात आरक्षी भवन कुमार ने बताया कि दिसंबर, 2024 में उनकी मुलाकात अशोक विहार कॉलोनी (पहड़िया) निवासी गौरव गुप्त से हुई। उसने अपना परिचय प्रॉपर्टी डीलर के रूप में दिया। उन्हें फुलवरिया में मकान दिखाया। इसके बाद उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया। उसने अपनी मां कस्तूरी देवी, भाई दीपक गुप्त और भाभी के साथ मिलकर बैंक ऑफ बड़ौदा की नदेसर शाखा से उनका 15 लाख रुपये का होम लोन स्वीकृत कराया। आरोप है कि 26 दिसंबर, 2024 को लोन की राशि में साढ़े सात लाख रुपये उसने अपने खाते में स्थानांतरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.