Varanasi News: कस्तूरबा विद्यालय में हुई शिक्षकों की काउंसिलिंग
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षिका के आठ रिक्त पदों और अंशकालिक शिक्षिका के तीन रिक्त पदों पर चयन के लिए मंगलवार को डायट सारनाथ में काउंसिलिंग हुई। इन पदों के लिये कुल 404 आवेदन प्राप्त हुये थे जिसमें सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। काउंसिलिंग में कुल 274 महिला अभ्यर्थी उपस्थित हुईं। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गैर शैक्षणिक स्टाफ के आठ रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 21 अगस्त को सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.