वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। बरेका के प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को जागरूकता कार्यशाला हुई। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने रेलवे सैलरी पैकेज, कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत और बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे बताया। इसमें प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी पीयूष मिंज और रामप्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद प्रदीप कुमार यादव, सदस्य नवीन कुमार सि...