वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: वाराणसी। सिगरा पुलिस को बुधवार दोपहर सूचना मिली कि रेलकर्मी के साथ लहरतारा लोको कॉलोनी में चाकू दिखाकर 2.10 लाख रुपये लूट हुई है। सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम पहुंची। रेलकर्मी अमित श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि बाइक से आए तीन बदमाशों ने लूट की। सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से देखने पर ऐसी कोई घटना नहीं दिखी। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र के अनुसार कड़ाई से पूछताछ में रेलकर्मी ने बताया कि उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा है। लोगों के तगादे से परेशान था। इसलिए लूट की झूठी कहानी बनाई। रेलकर्मी सिवान जिले के सिसवन डाला के लक्ष्मीपुर का निवासी है। वह चंदुआ छित्तूपुर में रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...