वाराणसी, नवम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। भेलूपुर के सुंदरपुर स्थित ब्रिज एंक्लेव कॉलोनी के लेन नंबर 2 में करोड़ों रुपये के मकान पर कब्जे को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद शनिवार देर शाम सड़क पर आ गया। आरोप है कि घर का दामाद बिहार के एक पूर्व विधायक के भाई समेत करीब लगभग 50 लोगों के साथ कई वाहनों से पहुंचा और मकान के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को लाठी-डंडे व हथौड़ी से पीटकर घायल कर दिया। फिर सभी जबरन मकान में घुस गए। सूचना पर पहुंचे मकान मालिक और उनकी बेटी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही सभी लोग भाग निकले। जबकि, दमाद ने मकान के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल कर मकान पर ताला लगा दिया। भेलूपुर थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि पति-पत्नी की सहमति पर मकान में पुलिस ने अस्थायी रू...