वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी। सिकोकाई कराटे-डू इंटरनेशनल वाराणसी इकाई के प्रशिक्षुओं के लिए सोमवार को कोइराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल परिसर में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित हुआ, जिसमें आरम्भ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी के सात प्रशिक्षुओं को ब्लैक बेल्ट प्राप्त हुआ। परीक्षा में कुल 115 बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों की कलर बेल्ट परीक्षा में प्रतिभाग किया जिसमें से 7 ब्लैक बेल्ट रहे। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजितप्रदर्शन इसके अलावा 27 येलो बेल्ट, 13 ऑरेंज बेल्ट, 13 ग्रीन बेल्ट, 8 ब्लू बेल्ट, 9 पर्पल बेल्ट, 18 ब्राउन बेल्ट, 6 फर्स्ट स्ट्राइप, 7 सेकेंड स्ट्राइप एवं 6 थर्ड स्ट्राइप प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु शामिल रहे। परीक्षा में प्रशिक्षुओं का प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) एवं सैद्धांतिक (थ्योरी) दोन...