वाराणसी, अगस्त 22 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। साइबर अपराध से जुड़ा पैसा कमीशन के आधार पर खाते में मंगाने के मामले में सारनाथ पुलिस ने खाताधारकों पर केस दर्ज किया है। म्यूचुअल खाता खुलवाकर कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को बेचा था। सारनाथ थाने के साइबर हेल्प डेस्क उपनिरीक्षक राहुल यादव ने बताया कि नान्हूपुर मवाइया निवासी प्रदीप भारद्वाज में पंचक्रोशी चौराहा स्थित एक बैंक में म्यूचुअल खाता खुलवाया। संदिग्ध खाते की जांच में पाया गया कि प्रदीप भारद्वाज अपना खाता चंदौली के प्रभुपुर (बलुआ) निवासी फिरोज अली को दिया था। जांच के दौरान वर्ष 2025 में चार विभिन्न खातों से फिरोज के माध्यम से खाते में साइबर फ्राड से लगभग डेढ़ लाख रुपये आए थे। एटीएम से पैसा निकाला। दोनों ने शॉपिंग और मौज मस्ती में पैसे उड़ाए। प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि ...