वाराणसी, नवम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। भगवान राम और श्रीकृष्ण में भेद संबंधी बयान पर अधिवक्ता कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आक्रोशित हैं। बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता एवं यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मुख्यालय पर कथावाचक का प्रतीक पुतला फूंक कर विरोध जताया सीपी दफ्तर में दिए गए प्रार्थना पत्र में धीरेंद्र शास्त्री के बयानों का जिक्र करते हुए कहा है कि इनसे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ara News: धीरेन्द्र शास्त्री के विवादित बयान के विरोध में मार्च, प्रदर्शन जो राम...