वाराणसी, सितम्बर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। युवक को शराब की दुकान के अंदर ले जाकर कट्टा सटाकर मारपीट करने और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने गुड्डू सिंह, उसके भाई और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक ने शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम वह सामान लेने जा रहे थे। घर के सामने गुड्डू सिंह, उसका भाई और दो अन्य साथियों ने उन्हें घसीटकर शराब की दुकान के अंदर ले गए। वहां कट्टा सटाकर मारपीट में वह बेहोश हो गए। आरोप है कि इससे पहले गुड्डू सिंह घर में घुस आया था और गाली-गलौज करते हुए उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...