वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। सृजन गंगा वाटिका में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि बीएचयू हॉर्टिकल्चर के प्रमुख अश्विनी देशवाल ने छात्रों को पौधरोपण की विधियां बताईं। लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ भी ली। कृषक उत्पादक संगठन टिकरी में प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं तथा सृजन ग्रुप समूह की महिलाओं ने कजरी गाते पौधरोपण किया। सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आम्रपाली, अल्फांसो, लंगड़ा, दशहरी, केशर, मियांजाकी, अरुणिका, अम्बिका आदि आम की किस्में रोपी गईं। वहीं अमरूद, नींबू, आंवला, बेल, कटहल, करौंदा, जामुन, रुद्राक्ष आदि पौधे रोपे गये। इस दौरान अमित कुमार, प्रकाशानन्द, शिवानंद पांडेय ने पौधरोपण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...