वाराणसी, अगस्त 29 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी)। चिरईगांव ब्लाक के जाल्हूपुर स्थित संत श्री कच्चा बाबा आश्रम में शुक्रवार को श्रावणी उपाकर्म वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान, यज्ञोपवीत परिवर्तन, ऋषि तर्पण एवं पूजन कर आत्मशुद्धि और नए संकल्प लिए। वैदिक मंत्रोच्चार से आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम का संपादन आचार्य सिंकू गुरु, आचार्य बृजेश त्रिपाठी, आचार्य रिशु वैदिक, आचार्य किशन वैदिक, आचार्य नितेश वैदिक, आचार्य प्रवीण , आचार्य नितीश पाठक तथा प्रियांशु शास्त्री ने विधि-विधान से कराया। यह भी पढ़ें- श्रावणी उपाकर्म : गंगा तट पर सूर्य-गायत्री की अर्चना, पापकर्मों का किया प्रायश्चित यह भी पढ़ें- बीएचयू एवं संस्कृत विवि में श्रावणी उपाकर्म की निभाई परंपरा यह...