वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: वाराणसी। ककरमत्ता क्षेत्र में नूरी मस्जिद के आसपास आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। करीब दो सप्ताह से खूंखार कुत्तों ने पालतू पशुओं को शिकार बनाया है। विद्यार्थियों को घर से निकलने में डर लगता है। सोमवार को ही 55 वर्षीय शहजादे को काट लिया। क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। बीती 4 जुलाई को साजिद रहमान ने आईजीआरएस पर भी आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन नगर निगम की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे लोगों में रोष है। साजिद रहमान ने कहा कि इन कुत्तों ने कई बकरियों, मुर्गियों पर भी हमला किया है। वसीम ने कहा कि मंगलवार को 1533 नंबर पर कई बार फोन किया लेकिन कॉल नहीं उठी। हेल्पलाइन नंबरों को नगर निगम से जारी कर दिया जाता है लेकिन उसकी निगरानी भी उच्च अधिकारियों की ओर से होनी चाहिए।...