वाराणसी, जुलाई 18 -- Varanasi News: वाराणसी। ककरमत्ता फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह लगभग 9 बजे कार और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक से छिटक कर एक युवक फ्लाईओवर के नीचे बने मकान के छत पर जा गिरा। मंडुवाडीह पुलिस ने बताया कि ककरमत्ता फ्लाईओवर के ऊपर एक बाइक और दो चारपहिया वाहन की आपस में टक्कर हो गई। बाइक सवार शिवपुर के कादीपुर निवासी बाबू राजभर, प्रीतम राजभर और राहुल यादव घायल हो गए। घायलों को मंडुवाडीह पुलिस ने बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया। यह भी पढ़ें- बीएचयू परिसर में शराब की नशे में दौड़ाई कार, हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...