Varanasi News: कंटेनर की चपेट में आने से युवक की मौत
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: बाबतपुर, संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर चौराहे पर रविवार को सुबह 8:34 बजे कन्टेनर की चपेट में आने से 22 वर्षीय एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीणों भी पहुंच गए। बड़ागांव थाना क्षेत्र के रमई पट्टी निवासी राजीव कुमार राजभर उर्फ राजू बाबतपुर चौराहे पर खडे होकर बसनी की तरफ जाने के लिए सड़क पार करने के लिए जा रहा था। वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे कन्टेनर की चपेट मे आने से युवक की मौके पर कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर जौनपुर की तरफ भागने लगा फूलपुर पुलिस ने पीछा करते हुए कैथवली मोड़ के पास से वाहन को कब्जे में ले लिया।परिजनों ने बताया राजीव तीन भाइयों में दूसरा नंबर पर था। राजगीर मिस्त्री का कार्य करता है और अविवाहित था। मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.