Varanasi News: कंटेनर की चपेट में आने से छात्र की मौत
वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: पिंडरा/ बाबतपुर, संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर चौराहे पर बुधवार दोपहर पौने एक बजे कंटेनर की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। वह इसी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर का निवासी था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रघुनाथपुर निवासी जयप्रकाश पटेल का पुत्र अस्मित उर्फ गोलू पटेल बुलेट बाइक से शहर से वापस घर जा रहा था। बाबतपुर चौराहे से ज्यो ही आगे बढ़ा पीछे से आ रही कंटेनर के धक्के से नीचे चला गया और मृतक हेलमेट पहना था लेकिन शरीर के बीचोबीच पहिये के नीचे आने से शरीर क्षत विक्षत हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी के समीप घटना होने से मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर फूलपुर राजीव कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज विजय कुशवाहा तुरन्त मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को हिरासत में लेने के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.