Varanasi News: ओपीडी में समय पर डॉक्टर नहीं मिले तो कार्रवाई : सीएमओ
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बुधवार को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आकस्मिक कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं बीमारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टरों को हिदायत दी कि समय से ओपीडी में बैठें, उन्होंने कहा कि समय से नहीं बैठने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएमओ ने आकस्मिक कक्ष में उपस्थित चिकित्सकों से वार्ता कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि आकस्मिक स्थिति में आने वाले प्रत्येक मरीज को तत्काल एवं आवश्यकतानुसार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा मरीजों एवं उनके तीमारदारों के साथ संवेदनशील एवं सेवा भाव से व्यवहार किया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.