Varanasi News: ऑटो चालक ने वरुणा में लगाई छलांग
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। शास्त्री घाट से गुरुवार देर रात अर्दली बाजार के उल्फत बीबी का अहाता निवासी 50 वर्षीय ऑटो चालक ज्ञानचंद्र सोनकर ने वरुणा में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ को सूचित कर तलाश में जुट गई। घटनास्थल पर ज्ञानचंद्र का ऑटो मिला। ऑटो से तेजाब की आधी खाली बोतल बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने पहले तेजाब पीया और बाद में नदी में छलांग लगा दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। बड़े पुत्र आशीष सोनकर ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले ही पिता पूरे परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। उस दौरान उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी या तनाव का जिक्र नहीं किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.